मेष, मिथुन और धनु राशि को मिलेगा सितारों का साथ, बढ़ सकती है कर्क और कुंभ वालों की आमदनी

 मेष, मिथुन और धनु राशि को मिलेगा सितारों का साथ, बढ़ सकती है कर्क और कुंभ वालों की आमदनी

26 दिसंबर, रविवार के ग्रह-नक्षत्र आयुष्मान और मित्र नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष, मिथुन और धनु राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सितारों का साथ मिलेगा। फायदा होने के योग भी बनेंगे। वहीं, कर्क और कुंभ राशि वाले लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इनके अलावा वृष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इन 7 राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।
rashifal today-in hindi 2021,rashifal weekly,aaj-ka-rashifal amar ujala,aaj ka rashifal love,aaj ka rashifal, astrology,दैनिक जागरण राशिफल,aaj ka rash


एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- परिस्थितिया अनुकूल रहेंगी। दिन की शुरुआत में ही अपने कार्य संबंधी रूपरेखा बना लें। प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। रिश्तो की मजबूती को बढ़ाने में आप का विशेष योगदान रहेगा।
नेगेटिव- किसी पुराने मुद्दे पर भाइयों के साथ कुछ वाद विवाद होने जैसी शंका बन रही है, इसलिए विवेक और समझदारी से काम ले। दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता और आत्मबल पर विश्वास रखकर आगे बढ़े।
व्यवसाय- बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। मार्केट में आपकी इमेज और बढ़ेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने की भी कोशिश करेंगे। शेयर बाजार और सट्टे जैसे कामों में निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम की वजह से आज भी काम करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्या रह सकती है। काम की अधिकता की वजह से भी तनाव हावी रहेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

वृष - पॉजिटिव- समय लाभकारी है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी कार्यों में बड़ी मेहनत से प्रयासरत रहें। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक मेहनत रहेगी। परंतु भविष्य में इसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। घर की साज-सज्जा व सुधार संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- साथ ही आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्र की सलाह आपके लिए गलत साबित हो सकती है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। किसी के साथ गलत लहजे में वार्तालाप करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अपने सामर्थ से ज्यादा उधार लेने से परहेज करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में शांतिपूर्ण तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। आप की व्यवसायिक योजनाएं लीक होने से उनका कोई गलत फायदा उठा सकता है। किसी नजदीकी व्यक्ति का ही हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच कुछ मतभेद उत्पन्न कर सकता है।
लव- घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- पेट में गैस और जलन जैसी परेशानी रह सकती है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन - पॉजिटिव- सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा। साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क भी मजबूत होंगे। प्रॉपर्टी की क्रय विक्रय संबंधी योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सलाह भाग्योदय दायक साबित होगी।
नेगेटिव- परंतु विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा विवाद अनुभवी लोगों की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। संतान की गतिविधियों और संगति पर जरूर नजर रखें, समय रहते कठोर निर्णय लेना अति आवश्यक है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।
व्यवसाय- इस वक्त कार्यक्षेत्र में आपके गए फैसले फायदेमंद साबित होंगे। कामकाज का बोझ रहेगा। आप अपनी कार्य क्षमता और कुशलता द्वारा समाधान निकालने में सक्षम भी रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति या उच्चाधिकारी से विवाद अथवा झगड़ा हो सकता है।
लव- पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग प्रबलता से प्रेम और रोमांच के विषयों की तरफ आकर्षित होंगे।
स्वास्थ्य- जोड़ों में घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क - पॉजिटिव- इस समय कुछ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रति आपका योगदान समाज में आपको नई पहचान देगा। आप परिवार तथा व्यवसाय के बीच बेहतर तालमेल बिठा कर रखेंगे, व्यस्तता के बावजूद सभी कार्य सहज तरीके से पूर्ण होते जाएंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा। कभी-कभी ऐसा भी प्रतीत होगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। इस तरह की नकारात्मक सोच आपके आत्मविश्वास में भी कमी ला सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना बहुत जरूरी है। किसी भी काम में दिक्कत आने पर परिवारिक सदस्यों की मदद लेना भी लाभदायक रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच घर के किसी समस्या को लेकर विचार एक मतभेद रह सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी समस्या को धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां अधिक बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गला खराब सकता है साथ ही खांसी जुकाम जैसी समस्या भी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल ना बरते।आयुर्वेदिक इलाज लेना सर्वाेत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह - पॉजिटिव- आप अपने आत्मविश्वास और भरपूर ऊर्जा द्वारा अपने कार्यों को उचित अंजाम देने में सक्षम रहेंगे। कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, परंतु आप अपने आत्मविश्वास व दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। घर के लिए किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र अथवा भाई के साथ छोटी सी बात का बहुत बड़ा इशू बन सकता है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। ज्यादा रोक-टोक की वजह से बच्चों के मनोबल में कमी आ सकती है। इसलिए बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से उनके साथ व्यवहार करें।
व्यवसाय- युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे। साझेदारी के बिजनेस में कोई भी फैसला लेना फायदेमंद रहेगा। इस वक्त आयात निर्यात संबंधी बिजनेस में बड़ा नुकसान होने की आशंका है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
लव- वैवाहिक संबंधों में गलतफहमीयों की वजह से तकरार उत्पन्न होगी, अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहे।, व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां बनाकर ही रखना उचित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी बहुत अधिक कार्यभार की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है। समय समय पर उचित आराम ले।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या - पॉजिटिव- आपके व्यक्तिगत काम काफी हद तक सुचारू रूप से पूर्ण होते जाएंगे। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी आयोजन बन सकता है। दिनचर्या काफी व्यस्त उत्तम रहेगी। परंतु अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बहुत ही अनुकूल मिलेंगे।
नेगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे। नकारात्मक परिस्थितियों को बहुत ही सहज और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करने की वजह अभी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। आपके बिजनेस संबंधी योजनाओं के फलीभूत होने का समय आ गया है। योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें। दूसरों के साथ शेयर करने से आपको नुकसान हो सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवारिक लोगों के साथ समय व्यतीत करना सुकून भरा तथा तनाव मुक्त रखेगा। युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से तनाव व कमजोरी महसूस हो सकते हैं। सर्वाइकल तथा नसों में खिंचाव जैसी समस्या भी परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

तुला - पॉजिटिव- घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। इस समय आप फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकरअपने कार्यों पर केंद्रित रखें। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह से संबंधित रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव- खर्चा के प्रति कंजूसी करना आप के परिवार के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कोई भी संपर्क ना रखें, इनकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। इस समय भाई बहनों के साथ अपने रिश्ते को बहुत अधिक संभाल कर रखने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। खासतौर पर वर्किंग महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। पार्टनरशिप संबंधित व्यवसाय में छोटी सी गलती की वजह से अलगाव की स्थिति भी बन सकते हैं।
लव- घर का माहौल सुखद व खुशनुमा बना रहेगा। ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से मेल मुलाकात आप की छवि को खराब कर सकती हैं।
स्वास्थ्य- आपका अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति बहुत अधिक संयमित रहना आपको स्वस्थ ऊर्जावान बनाकर रखेगा। कुछ समय व्यायाम और योगा में भी अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक - पॉजिटिव- किसी समारोह आदि में शामिल होने का भी निमंत्रण मिल सकता है। युवा वर्ग अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत प्रसन्न रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। निवेश करने जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। कोई मनोरंजक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव- आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण वस्तु तथा दस्तावेज संभाल कर रखें। कुछ समय बच्चों के साथ भी अवश्य व्यतीत करें। इससे उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाना जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी सूझबूझ और सही फैसलों से आप काफी हद तक समस्याओं को सुलझा लेंगे। अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें।
लव- किसी प्रिय जन से मुलाकात आपको भावनात्मक तथा मानसिक रूप से खुशी प्रदान करेगी। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पढ़कर अपने अध्ययन और कैरियर के साथ खिलवाड़ ना करें।
स्वास्थ्य- गिरने अथवा वाहन द्वारा चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5

धनु - पॉजिटिव- समान विचारधारा के लोगों से मेल मुलाकात नई ऊर्जा प्रदान करेगा। लक्ष्य प्राप्ति में किसी निकट संबंधी का भी सहयोग मिलेगा। धन की अपेक्षा अपने मान सम्मान व आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी भी हासिल होगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका बहुत अधिक अनुशासित व्यवहार पारिवारिक जनों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। कभी-कभी संतान का कोई नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। युवा वर्ग को किसी वजह से अपनी कैरियर संबंधी योजनाओं को टालना भी पड़ सकता है।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। पुरानी प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधित महत्वपूर्ण डील होना संभव है। वर्किंग महिलाएं काम को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर ही ले।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। परंतु ध्यान रखिए कि घर की बात बाहर ना निकले। विवाहेत्तर संबंध आपकी छवि को खराब कर सकते हैं
स्वास्थ्य- चल रही किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी। परंतु फिर भी वर्तमान वातावरण की वजह से सावधानी रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर - पॉजिटिव- इस समय परिस्थितियां लाभदायक है। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर कामों पर केंद्रित रखें। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। आपसी मेल मिलाप सबको खुशी देगा। घर के बड़े लोगों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- महिला वर्ग अपने ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आप के गुस्से और गलत शब्दों के प्रयोग का नकारात्मक असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह को बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां कुछ धीमी रहेंगी। परंतु अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में बेहतर साबित होंगे। मीडिया अथवा फोन द्वारा आपको कोई व्यवसायिक महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल होंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। तथा घर में भी उचित सामंजस्य भी बना रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से परेशान रहेंगे इस समय वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ - पॉजिटिव- ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। रुपए की आवक के लिहाज से भी समय श्रेष्ठ है।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका अनुशासित स्वभाव अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है। इस समय लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपका कोई नया प्रयोग अमल करना फायदेमंद रहेगा। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। किसी को पैसा उधार देते वक्त उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें।
लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- वायु गैस आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचौनी जैसी समस्या बनी रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6

मीन - पॉजिटिव- परिवारिक जिम्मेदारियों को घर के सदस्यों बांटकर कुछ समय स्वयं के लिए भी व्यतीत करें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको बहुत अधिक खुशी और आत्मिक शांति प्रदान करेगा
नेगेटिव- ज्यादा सोच विचार में समय लगाने से आपके कई महत्वपूर्ण कार्य छोड़ सकते हैं। इस समय आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगे। महिलाएं अपने मान सम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहें। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यवस्था उचित रहेगी। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। बिजनेस संबंधी आपकी कोशिशों और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। लेकिन विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी रखें।
लव- विपरीत परिस्थितियों में घर के सभी सदस्यों का आपके प्रति सहयोग आपको आप आत्म बल और खुशी प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों में निराशा का मुंह देखना पड़ सकता है।
व्यवसाय- तनाव, अवसाद मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे।मेडिटेशन ,योगा आदि जैसी गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Post a Comment

Previous Post Next Post