newicon  Buy SEO Packs Call Now 8949464465

Breaking News

REET-2022 होगी 14-15 मई को: गहलोत सरकार करेगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती

 REET-2022 होगी 14-15 मई को: गहलोत सरकार करेगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती

जयपुर
REET-2021 में पदों की संख्या 50 हजार करने की मांग को भले ही गहलोत सरकार ने नहीं माना, लेकिन 20 हजार शिक्षकों की भर्ती REET-2022 के तहत की जाएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर बताया है कि वर्ष 2022 में 14-15 मई को REET कराने का निर्णय किया है। इससे प्रदेश को करीब 20 हजार नए शिक्षक मिल सकेंगे। इस भर्ती में विशेष शिक्षकों के लिए भी प्रावधान किया जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

सीएम गहलोत ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है- इसके साथ ही पैराटीचर्स, शिक्षाकर्मी, मदरसा पैराटीचर्स एवं पंचायत सहायकों की समस्याओं को भी माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णयों को ध्यान में रखते हुए हल करने के लिए समयबद्ध रूप से कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
reet 2022 vacancy in hindi,reet 2022 syllabus,reet vacancy 2021,reet notification 2021,reet new vacancy 2022 in hindi,reet vacancy 2023,reet result 20

REET-2021 के तहत गहलोत सरकार 31 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगी, लेकिन राजस्थान में ग्रेड थर्ड के शिक्षकों के 50 हजार से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। यही वजह है कि लंबे समय से युवा बेरोजगार भर्ती में पदों की संख्या 50 हजार करने की मांग कर रहे हैं। बीते दोनों ट्विटर पर बेरोजगारों ने ट्रेंड भी चलाया था।
reet 2022 vacancy in hindi,reet 2022 syllabus,reet vacancy 2021,reet notification 2021,reet new vacancy 2022 in hindi,reet vacancy 2023,reet result 20

शाम को हुई बैठक में कई निर्णय
मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार शाम को हुई शिक्षा विभाग की बैठक में कई निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए खोले जा रहे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को लेकर लोगों में अच्छा फीडबैक है। इन स्कूलों को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएं। साथ ही, इसका विश्लेषण करें कि आवश्यकता के आधार पर किन-किन क्षेत्रों में और अधिक संख्या में यह स्कूल खोले जा सकते हैं। इन स्कूलों में अंग्रेजी में अध्यापन की योग्यता रखने वाले शिक्षक लगाए जाएंगे। इसके लिए भर्तियों में उचित व्यवस्था की जाएगी।
reet 2022 vacancy in hindi,reet 2022 syllabus,reet vacancy 2021,reet notification 2021,reet new vacancy 2022 in hindi,reet vacancy 2023,reet result 20

कोई टिप्पणी नहीं