newicon  Buy SEO Packs Call Now 8949464465

Breaking News

BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 247 पदों पर भर्ती

 BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में 247 पदों पर भर्ती

BEL Recruitment 2022: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार BEL Project Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।
BEL Recruitment 2022,Bharat Electronics Limited, BEL Job Notification, BEL Recruitment 2022, BEL New Notification, BEL Latest Notification, BEL Projec



आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से कुल 247 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ‌जिसमें, प्रोजेक्ट इंजीनियर के 67 पद, ट्रेनी इंजीनियर के 169 पद और ट्रेनी ऑफिसर के 11 पद शामिल हैं। प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को 40000 रुपए महीने का शुरुआती वेतन दिया जाएगा। जबकि, ट्रेनी इंजीनियर और ट्रेनी ऑफिसर पदों के लिए 30,000 रुपए महीने का वेतन मिलेगा।

प्रोजेक्ट इंजीनियर और ट्रेनी इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ B.E / B.Tech / B.Sc की डिग्री होनी चाहिए। जबकि, ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। प्रोजेक्ट इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 32 साल और अन्य पदों के लिए 28 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

सभी योग्य उम्मीदवार BEL Trainee Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 4 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए और अन्य पदों के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं