मेष और मकर राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं, सिंह वालों को मिल सकती है उपलब्धि

 मेष और मकर राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलने के योग हैं, सिंह वालों को मिल सकती है उपलब्धि

14 जनवरी, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और मित्र नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे पांच राशियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। सिंह राशि वाले लोगों को सितारों का साथ और उपलब्धियां मिलेंगी। तुला राशि वाले लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मकर राशि वाले लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। उपलब्धियां मिलेंगी। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगाा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। इनके अलावा वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।
Aaj ka Rashifal,rashifal,today rashifal,rashifal today-in hindi 2021,rashifal,


मेष - पॉजिटिव- अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के उचित परिणाम हासिल करने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपकी योजनाएं साकार होगी। घर और समाज में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा।

नेगेटिव- लेन-देन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। इस समय अपने नजदीकी संबंधों की वजह से यह नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही हैं। अति आत्मविश्वास की स्थिति से बचें। किसी भी परिस्थिति मैं समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी मिलेंगे। फोन अथवा ऑनलाइन गतिविधि के माध्यम से व्यवसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।

लव- अपने जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यतीत करना संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगा। प्रेमी प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। परंतु फिर भी वर्तमान परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

वृष - पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियों में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई की तरफ पूरी तरह अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने संबंधी योजना भी बनेगी। खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। परिस्थितियों को संभाल कर रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार का धन संबंधी लेनदेन आज ना करें।

व्यवसाय- वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देने की जरूरत है। कोई भी नई योजना या काम शुरू करने के लिए भी समय सकारात्मक नहीं है। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। नौकरी सेवारत व्यक्ति अपने काम को बखूबी अंजाम देंगे।

लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। आपसी तालमेल उचित बनाकर रखने से घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

स्वास्थ्य- वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। गिरने से या किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका बन रही है। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाना बेहतर होगा।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन - पॉजिटिव- मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ गेट टुगेदर संबंधी कार्यक्रम बनेंगे। तथा सुकून और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं। किसी विशेष मुद्दे पर महत्वपूर्ण विचार विमर्श भी हो सकता है।

नेगेटिव- परंतु दूसरों के समक्ष अपनी योजनाएं व गतिविधियों का बखान ना करें। आपके कुछ प्रतिद्वंदी ही जलन की भावना से अफवाहें फैला सकते हैं। जिसकी वजह से अपमान की स्थिति भी बन सकते हैं। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें।

व्यवसाय- दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतें व रुकावट बनी रहेंगी। हालांकि दोपहर बाद फायदेमंद परिस्थितियां बन रही हैं। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज कोई फायदेमंद डील भी संभव है। ऑफिस में पेपर संबंधी कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क - पॉजिटिव- धार्मिक स्थल में जाने का प्रोग्राम बनेगा। आप बहुत ही अधिक शांति और सुकून महसूस करेंगे। युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है।

नेगेटिव- अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं को संभाल कर रखें। खोने या भूलने जैसी स्थिति बन रही है। किसी दुखद समाचार के मिलने से उदासी और नकारात्मक विचार और सकते हैं, परंतु जल्दी ही आप सहज हो जाएंगे। सकारात्मक बने रहने के लिए खुद को व्यस्त रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत की वजह से कामयाबी आपका द्वार खटखटाएगी। इसलिए प्रत्येक कार्य को गंभीरता से लें। नौकरीपेशा लोगों को उच्चाधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।

लव- व्यस्तता के बावजूद आप कुछ समय परिवार तथा बच्चों के लिए निकालना घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। तथा आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। सिर्फ योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित करने की जरूरत है।घर के रखरखाव अथवा बदलाव संबंधी भी योजनाएं कार्य रूप में परिणित होगी। उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए तकाजा करना उचित रहेगा।

नेगेटिव- कभी-कभी आपकी दिखावे की प्रवृत्ति आपके लिए ही नुकसान का कारण बन सकती है। अपने व्यवहार को सहज व सौम्य बनाकर रखें। करके वरिष्ठ तथा बुजुर्ग सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज करना आप को मुश्किल में डाल सकता है।

व्यवसाय- किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होने वाला है। मार्केटिंग तथा मीडिया से संबंधित व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। सरकारी सेवारत लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर भी मिल सकता है।

लव- ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। विवाहेत्तर प्रेम संबंधों से दूर रहें। तथा अपना पूरा ध्यान घर की खुशियों में ही लगाएं।

स्वास्थ्य- तले-भुने और मसालेदार भोजन के सेवन की वजह से बदहजमी और गैस की दिक्कत परेशान करेगी। गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन का सेवन ना करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या - पॉजिटिव- अपने सामाजिक अथवा राजनीतिक संपर्कों को मजबूत बनाएं। कोई भूमि संबंधी समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान पाने के लिए उचित समय है। थोड़ी सी सावधानी और आत्मविश्वास द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे।

नेगेटिव- अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपको नुकसान भी दे सकता है। वित्तीय कार्यों में हिसाब किताब करते समय किसी प्रकार की गलती हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।

व्यवसाय- अपनी मार्केटिंग और प्रोडक्ट्स संबंधी गतिविधियों में सुधार लाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मैन्युफैक्चर संबंधी कामों में ज्यादा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। परंतु चिटफंड संबंधित कंपनियों में किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचें।

लव- पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है।

स्वास्थ्य- अपने खानपान, व्यायाम और दिनचर्या के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें।। थोड़ी ही सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला - पॉजिटिव- कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे। इस समय बनी हुई बेहतरीन ग्रह स्थितियों का उचित सदुपयोग करें। किसी भी काम में घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह पर अभी जरूर अमल करें।

नेगेटिव- किसी के साथ भी व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। रुपए पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार की उधारी ना करें। घर की अव्यवस्था के कारण बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। कुछ समय उनके साथ व्यतीत करना जरूरी है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखना जरूरी है। इस समय आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। ऑफिस से संबंधित कार्य में आप का विशेष योगदान रहेगा।

लव- पारिवारिक तथा व्यवसायिक जीवन में बालवीर बना कर रखना जरूरी है। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेगी।

स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक - पॉजिटिव- भावनाओं के बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। आप ही किसी अटके हुए काम को पूरा करने का भी उचित समय है।

नेगेटिव- लोन अथवा ऋण लेने जैसी योजना बन रही है, अपने सामर्थ से ज्यादा लेना चिंता का विषय बन सकता है।आर्थिक मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके खुद ही सभी गतिविधियों को संभाले।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। जिन का डटकर सामना करना होगा। लेकिन कोई काम नहीं रुकेगा। स्त्री वर्ग अपने करियर को लेकर सजग रहेगी। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रह सकती हैं।

लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु व्यवसाय की तनाव को घर में ना आने दे। युवाओं को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।

स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

धनु - पॉजिटिव- कुछ राजनीतिक मामलों में आपका वर्चस्व बन सकता है। जिससे आप की भी लोकप्रियता बढ़ेगी साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में निश्चित सफलता मिलने की संभावना है।

नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में स्थान दे क्योंकि इसकी वजह से आप अपने मनोबल में काफी हद तक कमी महसूस करेंगे। कोई भी काम करने में ज्यादा सोच विचार करने की बजाए तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें।

व्यवसाय- बिजनेस में नई गतिविधियों में कार्यवाही शुरू होगी और कामयाबी मिलेगी। शेयर और रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ किसी गलत बात पर उलझने की बजाए शांति से वार्तालाप करें।

लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाकर रखना जरूरी है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम में बदलाव की वजह से आलस और सुस्ती रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

मकर - पॉजिटिव- समय अनुकूल है। लोगों की परवाह ना कर के अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान दें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप की उपलब्धियों की वजह से लोग आपकी योग्यता के कायल होंगे।

नेगेटिव- आपके कुछ जानकार लोग ही आपकी पीठ पीछे कुछ गलत कार्यवाही कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। घर के सदस्यों की राय पर भी अवश्य ध्यान दें, इससे आपको उचित परामर्श भी मिलेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ज्यादातर काम समय से पूरे हो जाएंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करें, क्योंकि पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और अनुशासित रहेगा।किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा और पुरानी यादें भी ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से नजला और खांसी जुकाम जैसी परेशानी रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल ना करें और उचित इलाज ले।

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ - पॉजिटिव- निश्चित ही आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय दें। कुछ समय स्वयं के साथ ही व्यतीत करें, आत्मअवलोकन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव होगी।

नेगेटिव- ग्रह स्थिति कुछ ऐसा संदेश दे रही है कि दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा रख कर कार्य करें। हालांकि व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से आपकी कुछ महत्वपूर्ण कार्य छूट भी सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करना जरूरी है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपका मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ाएगा, कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।

लव- घर-परिवार में सामंजस्य पूर्ण वातावरण बना रहेगा।किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।

स्वास्थ्य- सिर दर्द ,माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा तनाव ना ले। हर परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन - पॉजिटिव- आप अपनी बेहतरीन दिनचर्या और कार्यकुशलता आपकी गतिविधियों को व्यवस्थित रुप से संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। नजदीकी दोस्तों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। सकारात्मक व्यक्तियों का सानिध्यआपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा।

नेगेटिव- इसे पारिवारिक सदस्य की अस्वस्थता की वजह से आपकी दिनचर्या में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। परंतु चिंता ना करें, जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अपने खर्चों की वजह से किसी मित्र आदि से उधारी भी करनी पड़ सकती हैं।

व्यवसाय- बिजनेस में किसी भी तरह के गैर कानूनी कामों में रुचि न लें। वरना बिना वजह मुश्किल में फंस सकते हैं। आज अधिकतर व्यवसायिक कार्य फोन और संपर्कों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

लव- परिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा।जिससे घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।

स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार के साथ-साथ कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। पैरों में दर्द तथा सूजन की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

Post a Comment

Previous Post Next Post