सिंह राशि वालों को आज मिल सकती है प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर, खत्म होंगी कन्या राशि वालों की मुश्किलें

 सिंह राशि वालों को आज मिल सकती है प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर, खत्म होंगी कन्या राशि वालों की मुश्किलें

मेष - पॉजिटिव- लाभदायक संपर्क स्थापित होंगे। कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी हासिल होगी। घर के नवीनीकरण अथवा बदलाव संबंधी विषयों पर विचार विमर्श होगा। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के आगमन से कुछ काम रुक सकते हैं साथ ही अनावश्यक खर्चों की वजह से बजट बिगड़ सकता है। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें, इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
rashifal today-in hindi 2021,rashifal weekly,rashifal today in hindi 2022,aaj ka rashifal, astrology,aaj-ka-rashifal amar ujala,rashifal prokerala

व्यवसाय- बिजनेस मामलों में सभी फैसले खुद ही लें और अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। बिजनसे के कामों में ज्यादा ही लोन लेना परेशानी की वजह बन सकता है। बेहतर होगा क्षमता के अनुसार ही काम करें।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता बना रहगी। प्रेम प्रसंग में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या और खान-पान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परहेज रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृष - पॉजिटिव- आपकी व्यवहार कुशलता और योग्यता द्वारा पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। कुछ नई योजनाएं बनेंगी। जो कि भविष्य में सकारात्मक रहेंगी।
नेगेटिव- मित्रों अथवा किसी संबंधी के साथ व्यक्तिगत कारणों को लेकर वाद विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि जैसे भाग्य साथ नहीं दे रहा है। परंतु यह सिर्फ आपका वहम ही होगा इसलिए सकारात्मक बने रहे।
व्यवसाय- जॉब और बिजनेस की आंतरिक व्यवस्था में बदलाव लाने के लिए ज्यादा खर्चा करना पड़ सकता है। मशीनरी और खान-पान संबंधित बिजनेस में बेहतरीन अनुबंध मिल सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक की स्थिति बन सकती है, थोड़ी सी सूझबूझ से काम ले, जल्दी ही समस्या हल हो जाएगी।
स्वास्थ्य- पेट खराब होने की वजह से भूख ना लगना और अपच जैसी समस्याएं रहेंगे।संयमित दिनचर्या रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन- पॉजिटिव- रुके हुए कार्यों में गति आएगी। सिर्फ दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लेना आपके लिए बेहतर साबित होगा। आप अपने अंदर बहुत अधिक ऊर्जा व आत्मविश्वास का अनुभव करेंगे, और इस वजह से अपने कार्यों को बेहतरीन कार्य रूप देने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा ना छोड़े वरना कोई कार्यवाही हो सकती हैं। कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के रिजल्ट देर से मिल सकते हैं। इसलिए समय को शांतिपूर्ण व्यतीत करें।अपनी ईगो और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित कोई नया प्रयोग करने वाले हैं, तो उसके बारे में पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल करना जरूरी है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में सोच समझकर ही कोई फैसला लें। जल्दीबाजी की वजह से नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें।
लव- घर का माहौल प्रेम पूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। समय समय पर उचित आराम भी लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क - पॉजिटिव- घर में अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कोई धार्मिक आयोजन संबंधी तैयारियों में समय व्यतीत होगा। सरकारी गतिविधियों में आपको बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहें।
नेगेटिव- चचेरे भाई बहनों के साथ अपने रिश्ते को संभाल कर रखें, क्योंकि अकारण ही वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। निर्णय लेने में कोई परेशानी हो तो घर के सदस्यों की सलाह आप के लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी।पैसे के लेनदेन करते समय कोई भूल होने की आशंका है।
व्यवसाय- आज मार्केटिंग और यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। क्योंकि इस समय कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति जरूरी है। सरकारी गतिविधियों से जुड़े बिजनेस में अचानक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों का दबाव रहेगा।
लव- किसी भी परेशानी मैं जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह संजीवनी का कार्य करेगी। विवाहेत्तर संबंधों का असर घर की सुख शांति को खराब कर सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव और कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

सिंह - पॉजिटिव- दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। समय उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर सहयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने से आपके अपने काम अटक भी सकते हैं। यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है।अकारण ही आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर व्यतीत करें
व्यवसाय- प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री संबंधित बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। कोई बेहतरीन डील होने की संभावना है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। हालांकि इनके परिणाम मिलने में कुछ विलंब रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लव- घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की दिक्कत परेशान करेगी। तरल पदार्थों तथा फलों का सेवन उचित मात्रा में करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या - पॉजिटिव- नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजन व मेल मिलाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। तथा पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का भी समाधान मिलेगा। अपनी मेहनत व पराक्रम के बल पर किसी भी मुश्किल काम को पूरा करने में समर्थ रहेंगे।
नेगेटिव- परिवार में कुछ मतभेद और अलगाव होने जैसी स्थिति पर विचार विमर्श होगा। धैर्य और विवेक से कोई भी निर्णय लें। हालांकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझ भी जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी।
व्यवसाय- बीमा और कमीशन संबंधी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। इस समय घर की समस्याओं में ही ना उलझे रहे तथा अपने व्यवसाय पर भी पूरा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगो ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी का घर तथा एक दूसरे के प्रति प्रेम पूर्ण और उचित सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम प्रसंग भी मर्यादित और खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या भी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

तुला - पॉजिटिव- किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी।आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में नजदीकी संबंधी के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- दोपहर बाद किसी काम के अटक जाने से चिंता रह सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में पुनर्विचार अवश्य करें। खर्चों की वजह से हाथ कुछ तंग रहेगा। धार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कर्मचारियों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए किसी भी बाहरी इंसान का दखल आंतरिक व्यवस्था पर ना होने दें। अधिकारी और बड़े लोगों से संपर्क बना कर रखना व्यवसाय के लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- घर परिवार में सुखद और सामान्य से पूर्ण वातावरण रहेगा परंतु प्रेम संबंधों में समय नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा।
स्वास्थ्य- जोखिम पूर्ण कार्यों में रुचि ना लें। किसी प्रकार की शारीरिक परेशानी आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक - पॉजिटिव- आपने नव वर्ष में अपनी दिनचर्या और कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने हेतु जो योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का उचित समय है। राजनीतिक अथवा सामाजिक क्षेत्र में आप के संपर्क महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ट होंगे।
नेगेटिव- संबंधियों और मित्रों के साथ किसी वाद विवाद जैसी स्थिति में उलझने से मतभेद होंगे। परंतु समझदारी से काम लेने से जल्दी ही गलतफहमियां दूर भी हो जाएंगी। अपनी व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी सूझबूझ और समझदारी से किसी समस्या का हल पाने में सफल रहेंगे। अपने काम में एकाग्र रहने से नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। नए कामों की शुरुआत न करें।
लव- घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित सामान्य से बना कर रखेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है
स्वास्थ्य- गैस और अपच की समस्या हेल्थ पर दुष्प्रभाव डालेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 4

धनु - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। पैतृक संपत्ति तथा वसीयत से जुड़े मामले आज हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहे। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी।
नेगेटिव- आपकी कोई योजना सार्वजनिक हो सकती है। जिससे नुकसान होने की आशंका है और आप की कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।वाहन अथवा प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्यवाही आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- ग्रह स्थिति प्रतिकूल रहेगी। कार्यक्षेत्र में जरूरी फैसले लेने से पहले किसी काबिल इंसान की सलाह जरूर लें। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें, वरना इसका असर मान सम्मान और कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन में छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें तथा एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उचित बना रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु लापरवाही भी करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

मकर - पॉजिटिव- राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। युवाओं को प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में सफलता मिलने के उत्तम योग हैं। बजट के अनुसार खर्च करना आपकी आर्थिक स्थिति को उत्तम बनाकर रखेगा।
नेगेटिव- आलस और जल्दबाजी जैसी नकारात्मक आदतों में सुधार लाना जरूरी है। नजदीकी संबंधियों के साथ व्यवहार करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें तथा उचित इलाज ले।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति और एकाग्रता माहौल को अनुशासित रखेगी। कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना जरूरी है, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के एक दूसरे के प्रति भावनात्मक संबंध प्रगाढ़ होंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। योगा और मेडिटेशन करने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ - पॉजिटिव- आप अपनी कार्यप्रणाली और दिनचर्या में जो परिवर्तन ला रहे हैं उसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा।प्रतिद्वंदी भी आपके समक्ष परास्त रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे इसलिए समय का उचित सदुपयोग करें।
नेगेटिव- अतिरिक्त कार्यभार और दूसरों का काम अपने ऊपर लेने से परहेज करें। क्योंकि इस वजह से किसी संबंधी के साथ खटपट भी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने कैरियर के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस एग्रीमेंट लाभदेमंद रहेगा। सरकारी कामों से जुड़े बिजनेस में आपको बहुत सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।
लव- व्यवसाय के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी आपका पूर्ण सहयोग रहेगा। तथा प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- खांसी जुकाम जैसी समस्या को लापरवाही में ना लें, तथा उचित इलाज करवाएं। अपना इम्यून सिस्टम भी मस्त रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मीन - पॉजिटिव- अचानक ही किसी महत्वपूर्ण कार्य के बन जाने से अत्यधिक प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। तथा आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे।युवाओं को कोई कैरियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं।
नेगेटिव- सामाजिक तथा पारिवारिक किसी भी तरह के मामले में कुछ नकारात्मक परिस्थितियां बन सकती हैं।इसलिए ज्यादा बहस में ना उलझे और अपने गुस्से पर काबू रखें। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना बिल्कुल ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रूप से जल्दी रहेंगे। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतरीन परिणाम भी हासिल होंगे। स्टाफ तथा सहयोगियों का भी उचित सहयोग रहेगा। ऑफिस में आपके ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है।
लव- व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Post a Comment

Previous Post Next Post