newicon  Buy SEO Packs Call Now 8949464465

Breaking News

Elections 2022: चुनाव आयोग की साइट के अलावा यहां भी चेक कर सकेंगे सबसे सटीक नतीजे

 Elections 2022: चुनाव आयोग की साइट के अलावा यहां भी चेक कर सकेंगे सबसे सटीक नतीजे

Elections 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे गुरुवार (10 मार्च, 2022) को आएंगे। आप इन नतीजों से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्स खबरों और लाइव ब्लॉग के जरिए Textnews1.com पर पा सकेंगे, जबकि अंग्रेजी में इससे जुड़ी जानकारी हमारे सहयोगी अखबार ‘दि इंडियन एक्सप्रेस’ की वेबसाइट पर मिल सकेगी।


आप इस दौरान प्रमुख टीवी चैनल्स मसलन टाइम्स टाइम्स नाऊ, एनडीटीवी, आज तक, एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी, न्यूज 18 इंडिया और न्यूज 24 आदि पर ताजा रुझानों और नतीजों से जुड़ी जानकारी पा सकेंगे। हालांकि, चुनावी नतीजों से जुड़ी सबसे सटीक जानकारी आपको चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी।

चुनाव आयोग की eci.gov.in या फिर results.eci.gov.in पर आपको नतीजों से जुड़े अपडेट्स मिलेंगे। हालांकि, इन प्लैटफॉर्म्स पर 10 मार्च, 2022 को चुनावी रुझान सुबह आठ बजे चालू होंगे, जबकि ईसी के मोबाइल ऐप पर भी रियल टाइम काउंटिंग से जुड़े ट्रेंड्स की जानकारी जुटाई जा सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं