newicon  Buy SEO Packs Call Now 8949464465

Breaking News

News - चीन में 132 पैसेंजर्स ले जा रहा प्लेन क्रैश:पहाड़ियों में विमान गिरते ही लगी आग

 News - चीन में 132 पैसेंजर्स ले जा रहा प्लेन क्रैश:पहाड़ियों में विमान गिरते ही लगी आग

चीन के गुवांग्शी में सोमवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हो गया। 132 पैसेंजर्स को ले जा रहा चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का विमान गुवांग्शी की पहाड़ियों में क्रैश हो गया। इनमें 123 यात्री और 9 क्रू मेम्बर्स शामिल थे। जिस पहाड़ी पर यह विमान क्रैश हुआ है, वहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें दिखाई दे रहा है कि विमान क्रैश होने के बाद वहां के जंगल में आग लग गई।
china plane crash , google news,News,china plane crash pilot names, china plane crash video, China Plane Crash, Plane Crash in China



इस हादसे में कितने यात्री मारे गए हैं, यह जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं। हादसे की तस्वीरें देखकर कई यात्रियों के मारे जाने आशंका जाहिर की जा रही है।

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के मुतािबक, फ्लाइट MU 5735 ने दोपहर सवा एक बजे कुनमिंग चांगशुई एयरपोर्ट से उड़ा भरी थी। ये फ्लाइट 3 बजे गुआंगझोऊ तक पहुंचनी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन दो मिनट से भी कम समय में 30,000 फीट नीचे गिर गया।

उड़ान भरने के 71 मिनट बाद ये प्लेन हादसे का शिकार हो गया। लैंड करने से 43 मिनट पहले विमान का संपर्क ATC से टूट गया था। यात्रियों को ले जा रहा विमान बोइंग 737 है। बोइंग साढ़े छह साल से एयरलाइंस में ऑपरेट हो रहा था। हादसे के बारे में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का बयान नहीं आया है। इस मॉडल के विमान पहले भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं।

पिछले साल हुए दुनिया में 15 बड़े प्लेन हादसे
साल 2021 में दुनिया भर में 15 जानलेवा विमान हादसे हुए। जिसमें कुल 134 मौतें हुईं। सबसे बड़ी दुर्घटना थी श्रीविजय एयर बोइंग 737-500 की, जो इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 9 जनवरी 2021 को हुए हादसे में बोर्ड पर सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई। चीन में सबसे बड़ी विमान दुर्घटना 2010 में हुई थी, जिसमें हेनान एयरलाइंस का एम्ब्रेयर ई-190 क्रैश हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 96 यात्रियों में से 44 लोग मारे गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं