newicon  Buy SEO Packs Call Now 8949464465

Breaking News

Today breaking News - हिमाचल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएगी भाजपा

 हिमाचल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएगी भाजपा

हिमाचल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएगी भाजपा


Today breaking News भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्‌डा ने इसे शिमला में लॉन्च किया। भाजपा के संकल्प पत्र में 11 मुख्य बातें शामिल हैं। वहीं घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. सिकंदर कुमार ने बताया कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र तैयार किया गया है। यह जनता के विश्वास का संकल्प पत्र है। इसके लिए करीब 25 हजार लोगों से सुझाव लिए गए।Today breaking News

भाजपा मैनिफोस्टो की घोषणाएं...

  1. सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33% आरक्षण
  2. 12 जिलों में बालिका छात्रावासों का निर्माण होगा
  3. हिम केयर कार्ड से कवर न होने वाली बीमारियों के इलाज के लिए महिलाओं को स्त्री शक्ति कार्ड देंगे
  4. 12वीं कक्षा में 5000 रैंक वाले छात्राओं को ₹2500 प्रतिमाह की छात्रवृत्ति मिलेगी
  5. गरीब परिवार की 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को अटल पेंशन योजना में शामिल करेंगे
  6. देवी अन्नपूर्णा योजना से गरीब महिलाओं को 3 फ्री रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे
  7. मुख्यमंत्री शगुन योजना में BPL परिवारों को 31000 की जगह ₹51000 देंगे
  8. माता और नवजात की देखभाल के लिए महिलाओं को ₹25000 की राशि मिलेगी
  9. महिलाओं को होमस्टे चलाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा
  10. स्कूल जाने वाली बच्चियों को साइकिल और स्कूटी मिलेगी
  11. 900 करोड़ रुपए का कॉर्प्स फंड क्रिएट होगा
  12. युवाओं के लिए हिम स्टार्टअप योजना शुरू करेंगे
  13. 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा
  14. सेब कार्टन पर 12% GST लगेगी, ज्यादा होगी तो राज्य सरकार वहन करेगी
  15. धार्मिक पर्यटन स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा
  16. सभी गांवों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़ा जाएगा, 5000 करोड़ खर्च करेंगे
  17. 8 लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणा
  18. यूनिफॉर्म सिविल कोड बनाया जाएगा Today breaking News
कांग्रेस OPS पर कर चुकी बड़ा ऐलान
OPS पर कांग्रेस पहले ही अपने घोषणा पत्र में बड़ा ऐलान कर चुकी है। अपना स्टैंड क्लीयर कर चुकी है। पार्टी ने घोषणा की है कि सत्ता में आने के बाद पहली ही कैबिनेट में OPS को पास कर दिया जाएगा। Today breaking News

घोषणा पत्र जारी करते वक्त यह नेता रहे मौजूद
भाजपा का घोषणा पत्र जारी होने पर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शिमला में मौजूद रहा। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष और सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने इसे लॉन्च किया।

news hindi
news today
news live
india news
today breaking news
google news
news aaj tak
news international

कोई टिप्पणी नहीं