newicon  Buy SEO Packs Call Now 8949464465

Breaking News

Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka Rashifal - वृष | Taurus वार्षिक राशिफल 2023

 Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka Rashifal - वृष | Taurus वार्षिक राशिफल 2023

aaj ka rashifal prokerala,aaj-ka-rashifal amar ujala,aaj ka rashifal love,kal ka rashifal,राशिफल,rashifal weekly,rashifal 2023,12 राशियों का राशिफल आज


पॉजिटिव - जनवरी से अप्रैल तक समय शुभ रहेगा। जरूरी काम निपटाने में सितारों का साथ मिल सकता है। कुछ खास लोगों से भी मदद मिलेगी। आसानी से काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। अच्छे संबंध बनेंगे। इनसे आने वाले दिनों में फायदा मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। मई से अगस्त तक मिला-जुला समय रहेगा। परेशानियां आएंगी, लेकिन काम भी पूरे होंगे। सितंबर से दिसंबर के तक सुखद समय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश, लोन या प्रॉपर्टी से जुड़े कामों के लिए समय शुभ है। यात्राओं के योग हैं। जिससे नए रास्ते मिलेंगे।

नेगेटिव - मई से अगस्त महीने तक परेशानियां रहेंगी। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। सोचे हुए काम और नई योजनाओं को पूरा करने में देरी हो सकती है। अगस्त और नवंबर का महीना ठीक नहीं है। इन दोनों महीनों में कन्फ्यूजन और परेशानियां बढ़ेंगी। विवाद और तनाव का समय रहेगा। काम में मन कम ही लगेगा। योजनाएं पूरी होने में दिक्कतें आएंगी।

व्यवसाय - बिजनेस और नई शुरुआत के लिए साल के पहले चार महीने शुभ रहेंगे। जरूरतें पूरी होंगी। लोग मदद करेंगे। यात्राएं होंगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। नई नौकरी बिजनेस तलाश रहे हैं तो साल की शुरुआत में ही सफलता मिलेगी। मई से सितंबर तक समय सामान्य रहेगा। बिजनेस में रुकावटें आएंगी, लेकिन आगे बढ़ जाएंगे। काम पूरे होते रहेंगे। ज्यादातर यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। सितंबर से दिसंबर तक समय बहुत अच्छा है। अधिकारियों और साथियों से संबंध मजबूत होंगे। नए लोग आपसे जुड़ेंगे। पुराने दोस्तों से भी मदद मिलेगी। आर्थिक नजरिए से समय अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम पूरे होंगे। नवंबर और दिसंबर में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं।

लव लाइफ - साल के शुरुआती चार महीने शुभ है। अफेयर चल रहा है तो शादी होने के योग बनेंगे। लिव-इन वालों के लिए समय अच्छा है। सुख बढ़ेगा। मई से सितंबर तक सामान्य समय है। डिस्टेंस रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी मामले या विवाद को तूल न दें। प्रेम से मामला सुलझाने की कोशिश करें। पार्टनर पर दबाव न बनाएं। खासतौर से अगस्त और सितंबर में सावधान रहें। वर्ना संबंध टूट भी सकते हैं। बात करने के तरीके पर ध्यान दें।

स्टूडेंट्स - हाई एजुकेशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। जनवरी से जून तक होने वाले एग्जाम में सफलता मिलने के चांस ज्यादा हैं। विदेश में पढ़ना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है। जून से दिसंबर तक समय मिला-जुला रहेगा। कोशिशें ज्यादा करेंगे तो ही सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन कम ही लगेगा। पढ़ाई के बावजूद कांफिडेंस पहले से कुछ कम रहेगा।

स्वास्थ्य - साल के शुरुआती चार महीनों में आदतों में बदलाव करें। इन दिनों में योग या एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं। डाइट प्लान या रूटीन में बदलाव करने के लिए समय अच्छा है। मई, अगस्त और दिसंबर में सावधान रहना होगा। ये महीने क्रॉनिक पेशेंट और बुजुर्गों के लिए नाजुक हो सकते हैं।
aaj ka rashifal prokerala
aaj-ka-rashifal amar ujala
aaj ka rashifal love
kal ka rashifal
12 राशियों का राशिफल - आज का
rashifal weekly
rashifal 2023
12 राशियों का राशिफल आज का 2023

कोई टिप्पणी नहीं